Miracle of astrology

मकर राशि के जातकों की स्मृति शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी देखने को मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के जातक अधिक सावधानी से कार्य लेते हैं। सबसे ख़ास बात यह है मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। अर्थात एक समय में कई कार्य करने में दक्ष होते हैं। हालांकि इनके मन में संदेह की स्थिति बनी रहती है और यह इनका नकारात्मक पक्ष है। मकर राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन संघर्षमय रहता है। लेकिन ये जातक अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का पालन करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। मकर राशि वाले अपनी ड्यूटी को भली प्रकार से समझते हैं। इसलिए ये अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करते हैं। हालांकि कभी-कभार इनका आत्मविश्वास कमज़ोर दिखाई देता है। मनोरंजन में इनकी ख़ास रुचि दिखाई देती है। अक्सर ये परिवार के साथ सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेते हैं और घूमने-फिरने में रुचि लेते हैं। मकर राशि के लोग खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। योग और कसरत करने में रुचि लेते हैं। शरीर से ये दुबले होते हैं, इनकी लंबाई औसत होती है। माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है। भौहें और छाती में लंबे बाल होते हैं। आम तौर पर इनके दांत भी लंबे होते हैं। व्यक्तित्व में परिपक्वता नज़र आती है। देखने में वैज्ञानिक या दार्शनिक की तरह लग सकते हैं।
Scroll to Top