Miracle of astrology

तुला राशि के लोग अन्य लोगों के समक्ष खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के जातक भावुक होते हैं और प्रायः उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं। कभी-कभी इस कारण उन्हें निराशाओं का सामना करना पड़ता है। तुला राशि का जातक अधिकतर समय चिंता में डूबे रहते हैं। इस राशि का व्यक्ति स्वयं अपने लिए संकट उत्पन्न करता है और अपनी मृत्यु का कारण भी स्वयं ही बनता है। तुला राशि के लोगों को दयालु, बुद्धिमान और सावधान व्यक्तियों से प्रेम होता है। रोमांस के क्षेत्र में ये लोग पूर्णता प्राप्त करना चाहते हैं। ये लोग अचानक और जल्दी प्रेम कर सकते हैं। तुला राशि के व्यक्ति प्रेम के मामले में गंभीर होते हैं और हमेशा असाधारण लोगों में रुचि दिखाते हैं। तुला राशि के जातकों को वाहन का बहुत शौक होता है। इन्हें हरियाली पसंद होती है लेकिन ये महंगे पौधे लगाने का शौक रखते हैं। इन्हें पर्वतारोहण और जंगलों में जाना भी पसंद होता है। तुला राशि के जातक औसत कद के होते हैं। इनका चेहरा अंडाकार होता है। ये लोग आकार में सामंजस्यपूर्ण एवं सुखद दिखने वाले होते हैं। इस राशि के लोगों की आंखें बेहद सुंदर होती हैं। इनकी ठोड़ी वी आकार की होती हैं। इस राशि के लोगों के गाल फूले हुए होते हैं जिसपर डिम्पल पड़ती है। इस राशि के लोगों की गर्दन हंस के जैसी लंबी और सुंदर होती है। तुला राशि के व्यक्ति यदि कहीं मौजूद होते हैं तो उनकी उपस्थिति वहां शिष्टता, आकर्षण और करुणा को प्रदर्शित करती हैं। इस राशि के जातक वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। तुला राशि के व्यक्ति को रक्त में शर्करा की मात्रा पर ध्यान रखना चाहिए।
Scroll to Top