Miracle of astrology

कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये बुद्धिमान लोगों से दोस्ती रखने में विश्वास रखते हैं। भेड़चाल चलना इनकी आदत नहीं होती है कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं होती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है। यदि इनकी नज़रों में कोई बात सही है तो ये उसे सही ठहराने में अंतिम क्षणों तक लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। आपकी दूर की दृष्टि पैनी होती है और आप लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। ये स्वभाव में थोड़े शर्मीले होते हैं, इसलिए इनमें संवाद करने की प्रबल इच्छा नहीं पाई जाती है। ये संवेदनशील नेचर के होते हैं। इसी कारण दूसरों के विचारों के प्रति आपकी संवेदना प्रमुख रूप से दिखाई देती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि ये दूसरों को सुनना पसंद नहीं करते हैं। शीघ्र ग़ुस्सा हो जाना इस राशि के जातकों की बुरी आदत है। कुंभ राशि के जातक सपनों की दुनिया में ज़्यादा खोये रहते हैं। हालांकि समूह में भी ये अच्छे साथी बनकर उभरते हैं। प्रेम के मामले में थोड़े उतावले और कल्पनाशील नज़र आते हैं। जितना प्रेम ये अपने साथी से करते हैं उतना ही प्रेम बदले में भी चाहते हैं। शारीरिक बनावट में ये पतले और लम्बे कद के होते हैं। चेहरा बड़ा, गर्दन, पीठ, पेट, कमर, जांघ और पैर लंबे होते हैं। इनके बाल काफी घने और लंबे होते है। इनका चेहरा सुंदर होता है तथा चेहरे से गंभीरता झलकती है। इनकी आंखें चमकदार होती हैं।
Scroll to Top